सीएम योगी बोले, भाजपा जहां से चाहेगी वहीं से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

yogi

लखनऊ। मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में मीडिया से बात की और कहा कि भाजपा जहां से चाहेगी, वहीं से चुनाव लड़ेंगे। हमेशा चुनाव लड़ते रहे हैं। यह सिलसिला आगामी विधानसभा चुनाव में भी चलता रहेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को देरशाम आजमगढ़ से गोरखनाथ मंदिर आए। मंदिर परिसर में मीडियाकर्मियों से मुलाकात की और दीपावली, छठ की बधाई दी। मुख्यमंत्री से सवाल पूछा गया कि पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने से इनकार किया है। ऐसे में वर्तमान मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ का क्या रूख रहेगा।

इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव तो लड़ना ही है। हमेशा चुनाव लड़ा है। भाजपा जहां से चाहेगी, वहीं से चुनाव लड़ेंगे। इसमें कोई शक नहीं है। आपको बताएं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अभी विधानपरिषद के सदस्य हैं। लिहाजा, चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इसपर संशय बना हुआ था। अब मुख्यमंत्री ने ही चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है।

advertisement at ghamasaana