सहारनपुर। सहारनपुर जिले के नागल क्षेत्र में रविवार देर शाम एक किसान की करंट की चपेट आने से मौत हो गई। यह किसान पास में ही पशुओ के लिए चारा लेने के लिए गया था।
क्षेत्र के गांव नैनसोब निवासी 23 वर्षीय मुकेश पुत्र तेजपाल अपने खेत में कूप से भूसा लेने गया था, लेकिन वहां से नहीं लौटा। बाद में पता चला कि मुकेश खेत के पास मृत पड़ा है।
कुछ ग्रामीणों ने बताया कि पड़ोसी किसान ने अपने खेत के चारों ओर लगाए गए तार में करंट छोड़ दिया था। इसकी चपेट में आने से ही मुकेश क़ी मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। कुछ लोगों ने मामले में कार्रवाई की मांग की।

