पीएम और सीएम को बम से उड़ाने की धमकी

pm and cm

लखनऊ । ट्विटर पर दीपक शर्मा नाम के अकाउंट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है।

यह धमकी किसी अज्ञात व्यक्ति ने दीपक शर्मा के नाम पर अकाउंट बनाकर बृहस्पतिवार को दी। इसी अकाउंट से कई आपत्तिजनक ट्वीट भी किए गए। इन ट्वीट को यूपी 112 के अधिकारियों ने संज्ञान में लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।

इसके बाद क्राइम ब्रांच की कई टीमें छानबीन में जुट गईं। कुछ सुरागा भी हाथ लगे हैं। डीसीपी (अपराध) पीके तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को दी गई धमकी का जल्द खुलासा कर आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी। ब्यूरो

advertisement at ghamasaana