मुज़फ्फरनगर। खतौली विधानसभा क्षेत्र तिगाई में इंटर कॉलेज में प्रजापति महासम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अथिति प्रजापति समाज के श्रद्धये श्री 1008 स्वामी राम मुनि जी महाराज (पीठाधीश्वर संत मंडल आश्रम, भीमगोडा, हरिद्वार ) जी भी आशीर्वाद देने के लिए पधारे। कार्यक्रम में मुख्य अथिति केंद्रीय राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग, (भारत सरकार) के उपाध्यक्ष ने अपनी ओजस्वी वाणी से लोगों में उत्साह भर दिया। उन्होंने मार्गदर्शन दिया कि कैसे राजनीति में आगे बढ़ना है।

सम्मेलन में हज़ारों की संख्या में आए प्रजापति समाज महिला पुरुषों ने एक स्वर में खतौली विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी से राकेश प्रजापति (मंडल मंत्री, भाजपा – खतौली) को टिकट देने की मांग की हैं।

राकेश प्रजापति ने कहा कि खतौली विधानसभा क्षेत्र में प्रजापति/कुम्हार समाज की वोट सबसे अधिक हैं। जो कि 30 हजार से अधिक हैं। शोभाराम प्रजापति, संजीव संगम सहित सभी वक्ताओं ने प्रजापति की भावनाओं और राजेश प्रजापति की लोकप्रियता को देखते हुए खतौली विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी द्वारा 2022 में विधानसभा चुनाव में टिकट दिए जाने की मांग की।

