उत्तरप्रदेश में बड़ा उलटफेर, रामपुर और आजमगढ़ सीट भाजपा ने जीती, पंजाब में आप को झटका

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और पंजाब की कुल तीन लोकसभा सीटों (आजमगढ़, रामपुर और संगरूर) के अलावा चार अन्य राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उप चुनाव (By Elections) के नतीजे और रुझान आ गए हैं। उत्तर प्रदेश की रामपुर और आजमगढ़ की लोकसभा सीट पर भाजपा ने भरी उलटफेर किया है। भाजपा ने रामपुर सीट समाजवादी पार्टी से से छीन ली है, जबकि आजमगढ़ में उसकी जीत लगभग तय है।

रामपुर में बीजेपी उम्मीदवार घनश्याम लोधी ने करीब 40 हजार मतों के अंतर से सपा प्रत्याशी को पराजित किया है। वहीं आजमगढ़ सीट पर भी बीजेपी के उम्मीदवार दिनेश लाल यादव सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई धर्मेंद्र यादव से आगे चल रहे हैं। दिनेश लाल यहां से निर्णायक बढ़त ले चुके हैं। यहां से निरहुआ की जीत लगभग तय है।

उधर, पंजाब की संगरूर लोकसभा सीट पर शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के उम्मीदवार सिमरणजीत सिंह मान ने जीत दर्ज की है। 77 वर्षीय मान ने यह सीट आप से छीनी है। उन्होंने आप उम्मीदवार गुरमैल सिंह का हराया। 2019 में इस सीट से भगवंत मान चुने गए थे। उनके सीएम बनने के बाद इस्तीफे से ये सीट खाली हुई थी।

advertisement at ghamasaana