Railways decision : यात्रियों की बल्ले-बल्ले, रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, जल्द मिलने लगेंगी ये सुविधाएं

train

सहारनपुर। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि जो ट्रेनें कोरोना काल में बंद हो गई थी उन्हें सितंबर तक चलाया जाएगा। यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सहारनपुर रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास स्टेशन के रूप में बदलेंगे। इसके साथ ही कंटेनर ट्रेन को भी चलाया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

बृहस्पतिवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दिल्ली से सहारनपुर दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे। सबसे पहले रेलवे स्टेशन पर रेल मंत्री का स्वागत किया गया। इसके बाद रेल मंत्री ने रेलवे के विश्राम गृह से वीसी के जरिए अंबिकापुर-दिल्ली एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह ट्रेन साप्ताहिक है और काफी समय से छत्तीसगढ़ में सरगुजा के लोगों की मांग थी। इस ट्रेन के चलने से वहां के लोगों को काफी राहत मिलेगी।

इसके बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कई संकेत दिए। उन्होंने बताया कि कोरोना काल में परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, वह काफी कठिन था। लेकिन अब परिस्थितियां बदल गई हैं। कोरोना काल के बाद से अब तक जो ट्रेनें नहीं चली हैं, उन्हें सितंबर माह के अंत तक चलाया जाएगा।

कुछ ट्रेनों को मर्ज किया है। इसके अलावा सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ाकर वर्ल्ड क्लास स्टेशन के रूप में परिवर्तित किया जाएगा। सहारनपुर वुडकार्विंग का हब है, इसलिए यहां कंटेनर ट्रेनों की भी शुरुआत करेंगे। इस दौरान जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और रेलवे के अफसर मौजूद रहे।

advertisement at ghamasaana