Saharanpur news : देवबंद में फिर एनआईए की बड़ी कार्रवाई, पकड़ा संदिग्ध आतंकी

terrorist

सहारनपुर। यूपी एटीएस और एनआईए की टीम ने देवबंद में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। दोनों टीमों ने एक गोपनीय सूचना के आधार पर एक संदिग्ध आतंकी को पकड़ा है। जिससे पूरे क्षेत्र में खलबली मची है।

सूत्रों के अनुसार एनआईए ने जिस संदिग्ध को पकड़ा है वह सीरिया में हुए बम धमाकों से भी जुड़ा है। फिलहाल एटीएस उसको अपने साथ ले गई है। उसका नाम फारुख बताया गया है। फारुख मूल रूप से कर्नाटक का रहने वाला है और आईएस माड्यूल का आतंकी है। इतना ही नहीं सूत्रों के अनुसार यह एक मदरसे में छात्र भी था, जो यहां पर नाम बदलकर रह रहा था और आईएस संगठन के लिए काम कर रहा था। इन सभी जानकारियों को जुटाने में एटीएस लगी है। वहीं, एसएसपी विपिन टाडा का कहना है कि एटीएस ने कार्रवाई की है। इससे ज्यादा अभी उनके पास कोई जानकारी नहीं है।

advertisement at ghamasaana