खनन माफिया और पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की मुश्किलें बढ़ीं, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

former MLC Haji Iqbal in troubles

सहारनपुर। खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल की मुश्किलें समाप्त होती नहीं नजर आ रहीं हैैं। ग्लोकल यूनिवर्सिटी में फर्जी डिग्रियां वितरित करने के आरोप पर थाना मिर्जापुर में हाजी इकबाल सहित पांच लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है।

प्रेमपाल पुत्र परसराम निवासी सुभाष नगर रोहतक हरियाणा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि ग्लोकल यूनिवर्सिटी में बिना एडमिशन कराए अवैध रूप से बैक डेट में एडमिशन दिखाकर डिग्रीया बांटी गई है। जिस पर एसएसपी ने सीओ बेहट को उक्त मामले की जांच करने के आदेश दिए।

एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि जांच में वर्ष 2021.22 में फर्जी डिग्री दिए जाने की बात सही पाई गई। जिस पर पर हाजी इकबाल सहित 5 अन्य लोगों के खिलाफ फर्जी डिग्री दिए जाने का धोखाधड़ी की धाराओं के तहत का मामला दर्ज किया गया है। सीओ बेहट मुनीश चंद्र एवम कोतवाली प्रभारी हृदय नारायण सिंह ने ग्लोकल यूनिवर्सिटी पहुंचकर जांच पड़ताल भी की।

advertisement at ghamasaana