बिजनौर। कहते हैं कि प्यार अंधा होता है और सोचने समझने की शक्ति भी छीन लेता है। कुछ ऐसा ही हुआ प्यार के सामने मां-बेटे का प्यार भी बौना हो गया। मां ने प्रेम प्रसंग में अपने ही 6 माह के जिगर के टुकड़े को नाले फिंकवाकर मरवा दिया। इतना ही नहीं महिला ने पुलिस के शिकंजे से बचने के लिए एक मासूम बालिका का सहारा लिया तथा बदमाशों द्वारा बच्चे को छीन कर ले जाने की झूठी कहानी कहलवा दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
बुधवार की रात्रि करीब 9 बजे नगर के मोहल्ला लुहारी सराय में रहने वाले आसिफ के 6 माह के बच्चे को एक बालिका के हाथों से दो बाइक सवार बदमाशों द्वारा छीन कर ले जाने का वीडियो वायरल हुआ। 6 माह के बच्चे को बदमाशों द्वारा छीन कर ले जाने की सूचना मिलने के बाद एक तरफ जहां मोहल्ले में सनसनी फैल गई वहीं पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरी छानबीन करने के बाद सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो बच्चा एक नाले में गिरता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने लोगों की मदद से बच्चे को नाले से निकलवाया तो बच्चा मृत पाया गया। पुलिस ने रात में ही 10 वर्षीय बालिका को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सारा सच उगल दिया। बालिका ने पुलिस को बताया कि बच्चा उसी ने नाले में फेंका था। उसे ऐसा करने के लिए बच्चे की मां ने ही कहा था।
थाना प्रभारी का कहना है मृतक बच्चे की मां का किसी लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी के चलते बच्चे को मारने के बाद उसने प्रेमी के साथ भागने का प्लान बनाया था। पुलिस ने मृतक बच्चे के चाचा की तहरीर पर बच्चे की सगी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया

