डॉ. अजीत तिवारी लाल बहादुर शास्त्री सम्मान से सम्मानित

Lal Bahadur Shastri Award

सहारनपुर। दयानंद आदर्श वैदिक गुरुकुल कमहेडा में लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर रविवार को कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में जिले के 50 से अधिक गांवों से लोग जांच कराने पहुंचे, जिन्होंने प्रेशर में बता के डॉक्टर से इलाज कराया। इसके अलावा शिविर में 100 से अधिक मरीजों ने वरिष्ठ कैंसर रोग विशेज्ञय डॉ. अजीत तिवारी से कैंसर की जांच कराई।

एम्स जैसे बड़े संस्थान में सेवाएं दे चुके डॉक्टर तिवारी अब तक सैकड़ों लोगों की कैंसर की सफल सर्जरी कर चुके हैं। वह हजारों लोगों का मुफ्त इलाज भी कर चुके हैं। इन दिनों वह महंत इंद्रेश अस्पताल में कैंसर विभाग के अध्यक्ष हैं। उनकी सेवाओं को देखते हुए और कैंसर जैसी भयानक बीमारी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर गुरुकुल के संस्थापक आचार्य सुनील कुमार एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने डॉ. अजीत तिवारी को लाल बहादुर शास्त्री सम्मान से सम्मानित किया।

advertisement at ghamasaana