मुजफ्फरनगर। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों से बातचीत की और स्वास्थ्य सेवाओं का हाल जाना। पाठक ने कहा कि डॉक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि अगर किसी मरीज को रेफर कर रहे हैं तो रजिस्टर में इसके कारण का उल्लेख होना चाहिए।
रेफर सिर्फ जरूरी होने पर ही किया जाए। मरीज को अस्पताल में बेहतर से बेहतर इलाज मिलना चाहिए। अस्पताल के मामलों की बिंदुवार समीक्षा की जा रही है। डीएम और सीएमओ को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार का लक्ष्य लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का है।

