Saharanpur news : बेहट में हाईवे पर यात्री बसए क्रेटा कार व स्कूटी टकराईए तीन की मौत

saharanpur massive accident

सहारनपुर। बेहट में बुधवार की देर रात दिल्ली.-यमनोत्री हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है।

हादसा देर रात बेहट में हाईवे पर कबाड़ी बाजार के सामने हुआ। प्राइवेट यात्री बस विकासनगर से सहारनपुर जा रही थी। बेहट में कबाड़ी बाजार के सामने बस व क्रेटा कार की टक्कर हो गई। इसी दौरान इन दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से स्कूटी सवार टकरा गए।

हादसे में स्कूटी सवार मोहल्ला खालसा निवासी जरनैल सिंह 50 पुत्र लाल सिंह व मोहल्ला महाजनान सिंह शशिभूषण उर्फ बंटी 40 और कार सवार गांव उसंड निवासी सुलभ 35 पुत्र मेघपाल व अंकुर 30 पुत्र रजनीश गंभीर रूप से घायल हो गए। इन्हें पुलिस ने सीएचसी बेहट पहुंचाया। यहां मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों ने जरनैल सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि शशिभूषण, सुलभ व अंकुर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिए गए।

जिला अस्पताल में उपचार के दौरान शशि भूषण और सुलभ की भी मौत हो गई। वहीं अंकुर की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। बस को कब्जे में ले लिया गया है।

advertisement at ghamasaana