झाड़ियों के बीच पड़ा था नवजात शिशु, फिर हुआ कुछ ऐसा कि…

new born baby

सहारनपुर। गागलहेड़ी थाने के सामने से उग्राहु जाने वाले मार्ग पर एक नवजात शिशु मिला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिशु को नजदीकी हॉस्पिटल मे भर्ती कराया। उसको जीवन प्रणाली मशीन मे रखा गया है।

थाना प्रभारी सुनील नेगी ने बताया, थाने के सामने से जाने वाले उग्राहु मार्ग पर झाड़ियों में एक नवजात शिशु के मिलने की जानकारी राहगीरों ने दी।जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। महिला पुलिसकर्मी पिंकी ने झाड़ियों से नवजात शिशु को उठाया। उसे नजदीकी प्राइवेट हरि हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

थाना प्रभारी ने बताया कि हरि हॉस्पिटल में नवजात शिशु को भर्ती करा दिया गया है। डाक्टरो ने तीन दिन तक जीवन प्रणाली में रखने की सलाह दी है। नवजात के स्वस्थ होने के बाद ही अगली कार्यवाही की जाएगी। थाना प्रभारी का कहना है कि किसी ने लोकलाज के चलते इस नवजात शिशु को जन्म देने के बाद झाड़ियों में फेंका है। आसपास के सीसीटीवी की फुटेज भी देखी जाएगी।

advertisement at ghamasaana