बिजनौर में शॉर्ट सर्किट से घर में आग लगने के बाद फटा सिलेंडर, मकान की छत गिरी

bijnor fire news

बिजनौर। नहटौर के मुख्य बाजार के मोहल्ला शेखान में रविवार को शार्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। आग लगने के बाद सिलेंडर फटने से मकान की छत भी गिर गई। घर में बनी दुकान में भी आग लग गई। जूते की दुकान में आग लगने से लाखो रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

मोहल्ला शेखान में स्थित शमशाद अहमद का मकान है। बताया जा रहा है कि रविवार तड़के करीब तीन बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग सिलेंडर तक पहुंच गई। सिलेंडर फटने से छत भी गिर गई। घर में दुकान बनी हुई है। जिसमे शाहिद अंसारी ने जूते चप्पल की दुकान कर रखी है।आग घर से दुकान में भी पहुंच गई। दुकान में रखा सामान जल गया।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।

advertisement at ghamasaana