Gonda news : दो दिन से लगातार हो रही बारिश से उच्च प्राथमिक विद्यालय का बरामद ढहा

gonda rain news

गोंडा। मनकापुर क्षेत्र के सोहांस में बना उच्च प्राथमिक विद्यालय का बरामदा दो दिन से हो रही बारिश के चलते ढह गया। गनीमत रही कि बारिश की वजह से जिले के सारे स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है, जिससे बड़ा हादसा बच गया। हालंकि विभाग द्वारा कुछ महीने पूर्व ही इस भवन को जर्जर घोषित किया गया था।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रचना सिंह ने बताया कि विद्यालय में कुल 77 छात्र.छात्राएं नामांकित हैं और एक सहायक अध्यापक कृष्ण कुमार वर्मा भी कार्यरत हैं। भवन के जर्जर होने की सूचना विभाग को बहुत पहले ही दी जा चुकी है। सांख्यिकी प्रपत्र के माध्यम से भी विद्यालय भवन के जर्जर होने की सूचना प्रेषित की जा चुकी है। खंड शिक्षा अधिकारी मनकापुर द्वारा दिए गए निर्देश के अनुसार बच्चे बगल के प्राथमिक विद्यालय सोहांस में बैठते हैं।

ग्रामवासियों ने बताया कि विद्यालय के बच्चों को बगल के प्राइमरी स्कूल में बैठाने का प्रबंध तो कर दिया गया है, लेकिन इस जर्जर भवन को अभी तक ढहाया नहीं गया। जूनियर के बच्चे प्राइमरी स्कूल में बैठ तो रहे हैं, लेकिन ऐसी स्थिति में दोनों विद्यालयों की पढ़ाई बाधित हो रही है। गांव के सभी लोगों ने मांग की है कि जल्द जल्द नए भवन का निर्माण कराया जाए।

advertisement at ghamasaana