बागपत। राम रहीम की पैरोल फिर कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। उसे सुनरिया जेल से लेने हनीप्रीत गई थीं। इसके बाद वहां से राम रहीम बागपत पहुंच गया है।
राम रहीम एक साल में तीसरी बार जेल से बाहर आ गया है। शनिवार सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर कड़ी सुरक्षा में उसे यूपी के बागपत ले जाया गया। उसे जेल से लेने के लिये हनीप्रीत, प्रीतम, हर्ष अरोड़ा व छत्रपाल अरोड़ा भी आए हुए थे। डीएसपी यशपाल खटाना के नेतृत्व में रोहतक पुलिस रामरहीम को यूपी के बागपत छोड़ने गई है।
राम रहीम 2017 से सुनारिया जेल में बंद हैं। पंजाब चुनाव के दौरान उसे 30 दिन की पैरोल मिली थी, जो यूपी के बागपत स्थित डेरे में व्यतीत की गई थी। उससे पहले 21 दिन की पैरोल मिली थी, जो गुरुग्राम स्थित डेरे में व्यतीत की गई। अब प्रदेश में आदमपुर विधानसभा के उपचुनाव घोषित होने के बाद सरकार ने उसे 40 दिन का पैरोल दी है।

