सहारनपुर में निर्माण कार्य की रंजिश में हमला, ग्राम प्रधान के पिता की मौत

crime

सहारनपुर। देवबंद के जटोल दामोदरपुर गांव में निर्माण कार्य की रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल वर्तमान प्रधान मोनू के पिता सेवाराम , 60 की मौत हो गई। जबकि प्रधान घायल हो गए। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जटोल दामोदरपुर गांव में निर्माण कार्य को लेकर ग्राम प्रधान मोनू का पड़ोसियों से विवाद चल रहा है। शनिवार की शाम पुलिस ने गांव पहुंच कर मामले को शांत करा दिया था। लेकिन रात के समय सरिया उठाने को लेकर फिर से दोनों पक्ष आमने.सामने आ गए।

आरोप है कि एक पक्ष के दर्जनभर लोगों ने प्रधान मोनू और बीच बचाव को आए उनके पिता सेवाराम पर लाठी.डंडों से हमला कर दिया। जिसमें सेवाराम सिर में चोटें लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनकी उपचार कर दौरान मौत हो गई। इंस्पेक्टर पीयूष दीक्षित ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कर लिए भेज दिया है। ग्राम प्रधान ने आठ लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। सभी आरोपी फरार हैं। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

advertisement at ghamasaana