गोण्डा । मनकापुर आरपी इंटर कॉलेज के संस्थापक व महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महाराजा राघवेंद्र प्रताप सिंह का 112 वां जयंती विद्यालय में सास्कृतिक कार्यक्रम मनाया गया।
सोमवार को आरपी इंटर कॉलेज में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के 112 वी जयंती पर भाजपा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह “राजा भैया” व चेयरमैन नगर पंचायत प्रदीप गुप्ता ने स्वंतन्त्रता संग्राम सेनानी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। सांसद ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कर मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया।
राजेश पाण्डेय, दुर्गेश मिश्र व प्रभाकांत तिवारी ने भव्य संगीतमय सुंदर कांड पाठ प्रस्तुत किया। छात्रा पूजा पाण्डेय, किंजल, आंचल,उन्नति व प्रिया ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया।सांसद ने सेनानी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके द्वारा किये गए कार्यों से लोगो के दिलो में हमेशा उनकी यादे बनी रहती है।
वे बहुआयामी, सहज और सरल व्यक्तित्व व देश प्रेम की भावना से ओत-प्रोत थे। प्रधानाचार्य डॉक्टर संतोष कुमार सिंह ने सांसद का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर हरीश पांडेय, कमलेश पांडेय ,वरिष्ठ शिक्षक लल्लू सिंह, सुधांशु गुप्त,अनिल कुमार,श्रवण कुमार, विवेक पाण्डेय, सोनू, केके गुप्त, रवि सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

