Meerut news : सुभारती मेडिकल कॉलेज में बीडीएस की छात्रा चौथी मंजिल से कूदी, हालत गंभीर

meerut news

मेरठ । सुभारती मेडिकल कॉलेज में बीडीएस की छात्रा ने चौथी मंजिल से कूद गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सुभारती मेडिकल कॉलेज में ही भर्ती कराया गया है। वहीं कॉलेज प्रशासन छात्रा के परिजनों से बात कर मामले की जानकारी करने में जुटा है। पुलिस ने भी घटना की जानकारी ली। वहीं छात्रा के छलांग लगाने का लाइव वीडियो वायरल हो गया है।

मेरठ के लिसाड़ीगेट क्षेत्र के रशीदनगर निवासी 20 साल की छात्रा सुभारती कॉलेज से बीडीएस की पढ़ाई कर रही है। बताया गया कि सेकेंड वर्ष की छात्रा बुधवार शाम कॉलेज में सबसे ऊपर की मंजिल पर पहुंच गई। इसे देख वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। इससे पहले कोई कुछ कर पाता कि छात्रा ने वहां से छलांग लगा दी। छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। कॉलेज प्रशासन ने छात्रा को वहीं पर हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। बताया जा रहा है कि छात्रा की रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है।

सूत्रों की माने तो कूदने से पहले छात्रा ने किसी से मोबाइल पर बात की थी। जहां वह लाइब्रेरी जाने के लिए बोल रही थी। उसके बाद छात्रा ने कूदकर जान देने की कोशिश की। छात्रा फिलहाल आईसीयू में भर्ती है। उसके परिजन भी अस्पताल में हैं। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया की छात्रा के कूदने का मामला सामने आया है। पुलिस जांच कर रही है। इस संबंध में परिजनों ने कोई तहरीर नहीं है। पूरे मामले में जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

advertisement at ghamasaana