Bagpat news : थाने में पति की दी थर्ड डिग्री, सदमें में पत्नी की हार्टअटैक से मौत, गांव में तनाव

bagpat news

बागपत । अमीनगर सराय के सिंघावली अहीर थाने में पति को यातनाएं देने पर पत्नी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिसके बाद गांव में तनाव की स्थिति बन गई। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस अलर्ट हो गई और गांव में पुलिसबल तैनात कर दिया गया।

बिलौचपुरा गांव में दीपावली पर्व की रात्रि में कमेटी के रुपयों के लेनदेन को लेकर पप्पू व उसके चचेरे भाईयों में झगड़ा हो गया था। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस बिलौचपुरा निवासी पप्पू समेत दो लोगों को हिरासत में लेकर थाने चली गई। पप्पू का आरोप है कि उसकी पिटाई की गई और उसे ही थाने में बंद कर यातनाएं दी गई। जिसका पता चलने पर उसकी पत्नी मसूरिया थाने पर पहुंची और पुलिस से गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने उसे नही छोड़ा।

परिजनो का कहना है कि मसूरिया पति को यातनाएँ देने का सदमा सहन नहीं कर पाई और उसकी हालत बिगड़ गई। जिसे बागपत के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने बताया कि सदमे के कारण उसे हार्ट अटैक आया है।

जिसके बाद गांव में दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई और ग्रामीणों ने थाने में यातनाएं देने का विरोध किया। पीडि़त ने तीन दरोगाओं पर यातनाएं देने का आरोप लगाया। उधर जानकारी होने पर सीओ देवेंद्र कुमार ने गांव पहुंचकर जानकारी ली और पीडि़त परिवार को कार्रवाई का आश्वासन दिया। उधर सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिसबल तैनात कर दिया गया।

advertisement at ghamasaana