बिजनौर। चांदपुर में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर शराबी बेटे ने अपनी वृद्ध मां के सिर में डंडा मारकर जान ले ली। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामला चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लेनपुरी का है। यहां के रहने वाला देवेंद्र सैनी 25 शराब का आदी है। बताया जाता है कि शुक्रवार को वह अपनी वृद्ध मां समुन्द्रा देवी 65 वर्ष से शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। जिस पर मां ने मना कर दिया। इसको लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इस बीच देवेंद्र सैनी ने अपनी मां समुन्द्रा देवी के सिर में डंडा मार दिया। जिसमें समुन्द्रा देवी की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और देवेंद्र को हिरासत में ले लिया। इसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी चांदपुर व प्रभारी निरीक्षक चांदपुर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रामअर्ज ने बताया कि आरोपी बेटे देवेंद्र को हिरासत में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

