गोंडा में बृजभूषण शरण सिंह बोले, ओवैसी के बाबा हिंदू थे, मसूद और महफूज भी हिंदू हैं

Brij Bhushan Sharan Singh

गोंडा। बीजेपी सांसद और भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि ओवैसी के पूर्वज हिंदू थे। उन्होंने दावा कि इतिहास उठाकर पढ़ लीजिए तो यही सच्चाई निकलेगी। उन्होंने कहा कि ओवैसी के बाबा का नाम तुलसीराम दास था।

भाजपा नेता गोण्डा में तीन दिवसीय ग्रैंड प्रिक्स नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में आयोजित समारोह में आए थे। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि मैं इस बात की पूरी गारंटी दे सकता हूं कि ओवैसी के बाबा के पिता हिंदू थे। उनका नाम तुलसी राम दास था। अगर आप लोग पता लगाना चाहें तो पढ़ लीजियेगा।

भाजपा सांसद ने ओवैसी के पूर्वजों को हिंदू बताने के बाद आजम खान का नाम भी लिया। उन्होंने कहा कि आजम खान के बार में मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है तो मैं नहीं बोल सकता। हां रिजवान खान के बारे में जानकारी है वो हिंदू थे। मसूद खान ठाकुर थे, महफूज भी हिंदू थे। जहां जानकारी है वहां बोल रहा हूं।

बीजेपी सांसद बृजभूषण अक्सर इस तरह के बयान देते रहते हैं। वह पहले भी इस तरह के बयान दे चुके है। उन्होंने माफिया अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी के परिवार को लेकर भी बड़ा बयान देते हुए कहा था कि मुख्तार अंसारी और अतीक अहमद भी पुराने हिंदू हैं। परिस्थितियां थी उस समय मुस्लिम बन गए। हम लोग भी उनका ब्रेन वॉस कराने में जुटे हुए हैं। जिससे उनको दोबारा हिंदू बना सके।

advertisement at ghamasaana