Bagpat news : बैंक लूटने वाले हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, खाली मकान में मिला शव

bagpat hishtrisheeter

बागपत । बड़ौत के तुगाना गांव के बैंक में लूट करने वाले हिस्ट्रीशीट और 25 हजार के ईनामी की देर रात्रि गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के ही एक खाली मकान में पड़ा मिला। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सूप गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र 35 साल पुत्र इंद्रपाल का शव बुधवार देर रात 11 बजे गांव के ही प्रवीण के खाली मकान में पड़ा मिला। उसको तीन गोलियां मारी गई थीं। एक सिर में और दो गोली सीने में लगी है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी मिलते ही रमाला पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया।

पुलिस के अनुसार जितेंद्र ने 2019 में दो सिंतबर को तीनों साथियों के साथ अपने घर पर बैंक लूट को अंजाम दिया। वहां से जितेंद्र साथियों के साथ अपने घर पर गया और डाक बंगले में लूटी गई रकम का बंटवारा किया था। जितेंद्र के हिस्से में साढ़े छह लाख रुपये व अरविद के हिस्से में 50 हजार रुपये आए थे।

इतना ही नहीं हिस्ट्रीशीटर जितेंद्र पर हत्या लूट चोरी के 12 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। एसपी पुलिस ने 25 हजार के इनाम घोषित किया था। बैक में लूट की घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। फिलहाल वह एक साल पहले जेल से छूट कर आ गया था और गांव में ही रह रहा था।

advertisement at ghamasaana