देहरादून। उत्तराखंड के प्रगतिशील किसान पदम प्रेमचंद्र शर्मा को पदमश्री मिलने के बाद पहली बार देहरादून पहुंचने पर एक स्थानीय होटल में लोक पंचायत के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के साथ निदेशक व लोक पंचायत के सदस्य केएस चौहान ने कहा है कि प्रेमचंद शर्मा को पदमश्री मिलना जौनसार बावर एवं कृषि के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोगों के लिए यह गौरव के क्षण है। उन्होंने कहा है कि कृषि बागवानी के प्रति लोगों लोगों की रुचि कम हो रही थी ऐसे समय में कृषि एवं बागवानी के प्रति पदम प्रेमचंद शर्मा ने लोगों को जागरूक किया और कृषि की ओर लोगों का आकर्षण बढ़ने लगा।
इस अवसर पर पदम प्रेमचंद शर्मा ने कहा है कि कृषि लोगों की मूलभूत जरूरत है। कृषि के बगैर मनुष्य का जीवन संभव नहीं है । उन्होंने कहा है कि मेरा उद्देश्य है कि तमाम लोग कृषि की ओर मुड़े और अपना रोजगार कृषि से जुड़े हुए उत्पादकों से ही शुरू करें। उन्होंने बागवानी व कृषि के अनेक उदाहरण देकर कहा है कि कृषि पर आधारित खेतीबाड़ी से लोगों का जनजीवन और बेहतर हो सकता है एवं हम दुनिया को शुद्ध अनाज व फल निर्यात कर सकते हैं।
इस अवसर पर लोक पंचायत के सदस्य भारत चौहान ने कहा है कि आजादी के पश्चात पहली बार जौनसार बावर के किसी व्यक्ति को पद्मश्री मिला है यह क्षेत्र के लिए गौरव के क्षण है। इस अवसर पर जौनसार बावर महासभा के अध्यक्ष मुन्ना सिंह राणा ने कहा है कि प्रेमचंद्र शर्मा को पद्मश्री मिलने पर उनकी और भी जमवारी पड़ गई है। अब उन्हें और अधिक गति से सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देना होगाl
कार्यक्रम में जौनसार बावर कर्मचारी मंडल के अध्यक्ष अध्यक्ष तुलसी तोमर, वरिष्ठ रंगकर्मी नंदलाल भारती, आशीष चौहान जयपाल सिंह चौहान सूरवीर सिंह तोमर, दिलावर सिंह तोमर नीतू शर्मा डॉ. लीला चौहान, डॉ. संगीता बिजलवान, पीसी बिजलवान, डॉ. विनोद शर्मा, अर्चना राणा, प्रेमचंद शर्मा, नितिन तोमर आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन भारत चौहान ने किया।

