सहारनपुर में मस्जिद का मलबा हटाने के दौरान मिला 20 फीट गहरा कुआं

saharanpur mosq news

सहारनपुर। कलक्ट्रेट परिसर में स्थित जिस मस्जिद को शनिवार सुबह ध्वस्त किया गया था। उसका जब पूर मलबा हटाया गया तो वहां मौजूद अधिकारी भी सकते में आ गए। मलबा हटाते ही वहां एक कुआं मिला। यह मस्जिद कुंए के ऊपर बनाई गई थी।

बता दें कि शनिवार को कलक्‍ ट्रेट परिसर में स्थित मस्जिद को शनिवार सुबह प्रशासन ने ध्‍वस्‍त करा दिया था। इसके बाद वहां मलबा हटाने का काम शुरू हुुआ। इस दौरान मलबा हटा रही टीम को मस्जिद के नीचे जमीन में एक कुआं मिला है, जिसकी चौड़ाई करीब एक से सवा मीटर और गहराई 22 फिट है। 20 फीट के नीचे मिट्टी दबी हुई है। कुएं को पुराने मानते हुए को प्रशासनिक टीम ने उसके आसपास फोर्स तैनात की है, जिससे किसी अनहोनी से बचा जा सके।

सिटी मजिस्ट्रेट की अदालत द्वारा दिए गए आदेश के बाद कलक्ट्रे्ट परिसर स्थित 315 वर्ग मीटर भूमि पर बनी मस्जिद को शनिवार तड़के हटाने की कार्रवाई शुरू की गई थी। इसके बाद देर शाम तक मलबे को हटाया जा रहा था। इसी दौरान यह कुआं मिला है।
एसडीएम सदर सुबोध कुमार ने बताया कि मलबा हटाने के दौरान एक कुआं मिला है। एहतियात के तौर पर उसे ढकवाया गया है।

advertisement at ghamasaana