बागपत में ईपीई पर पिकअप पलटने से छह श्रद्धालुओं की मौत, 26 घायल

bagpat news

बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात अज्ञात वाहन की साइड लगने से बदायू जिले के श्रद्धालुओं की पिकअप पलट गई। इस हादसे में एक किशोर समेत छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 26 घायल हो गए। घायलों का खेकड़ा सीएचसी और जिला अस्पताल में उपचार कराया गया, जहां से उन्हें मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया।

बदायू जिले के चेती नंगला अल्लापुर, उस्मानपुर समेत कई गांवों से श्रद्धालु दो सितंबर को पिकअप गाड़ी में सवार होकर राजस्थान के गोगामेड़ी में बागड़ धाम में दर्शन करने गए थे। रविवार शाम बागड़ से वापस बदायू जाने लगे। चेती नंगला निवासी विपिन ने बताया कि ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर बड़ागांव के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी पिकअप में साइड मार दी। इससे पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई।

हादसा होते ही पिकअप में सवार सभी श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना मिलने पर आए पुलिसकर्मियों ने एंबुलेंस से घायलों को खेकड़ा सीएचसी और जिला अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया, जहां सुगडपाल निवासी चेती नंगला समेत छह की मौत हो गई। जबकि अन्य घायल हो गए।

ये हुए घायल
पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में महेश देवी, दिलीप, खुशी, यादराम, मूर्ति देवी, प्रेमवती, सोनी, विपिन, गोपाल निवासी अल्लापुर, प्रदीप, कुंवरपाल, बेगमवती, निवासी निजामपुर, आनन्द निवासी रसूलपुर, नि​खिल, दिलीप, विपिन निवासी चेती नंगला जिला बदायू, सुलतान निवासी मदनपुर समेत 26 घायल हो गए।

advertisement at ghamasaana