Meerut news : प्रसिद्ध गायक फरमानी नाज का परिवार लुटेरा निकला, भाई, पिता सहित आठ गिरफ्तार

Farmani Naaz family robbed eight arrested

मेरठ। प्रसिद्ध गायक फरमानी नाज का परिवार लुटेरों का गिरोह निकला। पुलिस ने सरिया लूट के मामले में फरमानी के भाई सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर दो क्विंटल सरिया बरामद किया गय है। पुलिस के मुताबिक इस गिरोह ने टेहरकी गांव स्थित निर्माणाधीन टंकी सहित कई जगहों से सरिया लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। इस गिरोह में फरमानी के पिता आरिफ और जीजा इरशाद भी शामिल बताए गए हैं। उनकी तलाश जारी है।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के मुताबिक करीब एक महीने पहले टेहरकी गांव में बन रही पानी की टंकी पर चौकीदार को बंधक बनाकर सरिया लूटा गया था। बदमाश चौकीदार का मोबाइल भी लूटकर ले गए थे। सरधना पुलिस ने जांच की तो कुछ लोगों के नाम सामने आए।

रविवार रात सूचना मिली कि सरिया लूट गिरोह के सदस्य खिर्वा जलालपुर में वारदात करने जा रहे हैं। तभी पुलिस ने घेराबंदी करके कंकरखेड़ा निवासी अनुजए मोनूए शाकिरए इरशादए शाहरुखए टेहरकी गांव सरधना निवासी फिरोज और मोहम्मदपुर लोहड्डा मुजफ्फरनगर निवासी अरमान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर लूटा गया सरिया भी बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार वारदात में फरमानी नाज के पिता आरिफ और जीजा इरशाद भी शामिल हैं। यूट्यूबर फरमानी का भाई अरमान और जीजा इरशाद गिरोह को चला रहे थे। चोरी और लूट के सरिया को आरिफ ठिकाने लगा रहे थे।

advertisement at ghamasaana