बलरामपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रुपये की लकड़ी पकड़ी, चार वन माफिया गिरफ्तार

Balrampur news

बलरामपुर । पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गश्त के दौरान पुलिस ट्रक को पकड़ लिया, जिसमें अवैध लकड़ी लदी थी। इसके बाद पुलिस चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अनुसार ट्रक में लकड़ियां साखू की है, जिनकी कीमत हजारों में है।

बनकटवा वन क्षेत्र के रेंजर इन्द्रभान सोनकर ने बताया कि वन विभाग की टीम गश्त पर थी, तभी सूचना मिली कि एक ट्रक पर वन माफिया साखू पेड़ों को काट कर लकड़ी लेकर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम सक्रिय हो गयी। महराजगंज तराई क्षेत्र के बेरहवा रेंज से काटी गई साखू की लकड़ी को महदेया गांव के पास ट्रक से बरामद कर लिया गया। चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार होने में सफल हो गया।

गिरफ्तार किये गए आरोपी जाकिर अली निवासी गिरधरडीह थाना तुलसीपुर, मनीराम निवासी लालपुर थाना जरवा, अजीजुल हक और अजमत उल्लाह निवासी बसन्तपुर थाना तुलसीपुर के रहने वाले हैं। गिरफ्तार चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, जबकि बरामद लकड़ी और ट्रक को रेंज कार्यालय लाया गया है। वन विभाग द्वारा की गई इस कार्रवाई से वन माफियाओं में हड़कंप है।

advertisement at ghamasaana