सहारनपुर। दुर्गा मंदिर में लगे घंटे बुधवार को सुबह अचानक हिलने लगे। पहले तो लोगों ने इसे नजरअंदाज कर दिया, लेकिन जब घंटे काफी समय तक हिलते रहे तब लोगों का ध्यान इस तरफ गया। इसके बाद पूरे शहर में यह बात फैल गई। मंदिर में इसे चमत्कार मानकर भक्तों की भीड़ लग गई। आप भी इस वीडियो में देखिए।
यह मामला शहर के मंगलनगर स्थित नव दुर्गा मंदिर का है। मंदिर शाम को आरती की तैयारी चल रही थी। इस बीच अचानक एक महिला श्रद्धालु की नजर घंटों पर पड़ी तो उसने इस बात की जानकारी वहां मौजूद अन्य लोगो को दी। इसके बाद सभी का ध्यान उस तरफ गया। मंदिर में यूं तो कई घंटे लगे है, लेकिन दो घंटे लगाता हिल रहे थे।
पहले लोगों ने इसे इत्तेफाक समझा, लेकिन जब दो घंटे तक भी घंटों का हिलना नहीं बंद हुआ तो लोगों मेे कौतूहल जाग गया। इसके बाद यह बात फैल गई। मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। मंदिर के पुजारी विवेकानंद शास्त्री ने बताया कि ऐसा मंदिर में पहले कभी नहीं हुआ। यह पहली बार हुआ है कि जब सारे धंटे बिल्कुल नहीं हिल रहे और उन्हीं के बीच लगे दो घंटे हिल रहे हों।

