बिजनौर । जिले के कालागढ़ क्षे़त्र में यात्रियों से भरी बस कें सामने विशालकाय हाथी आ गया। जिससे यात्रियों की सांसें अटक गईं। बस में बैठे यात्री दहशत से कांप उठे। किसी की भी समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करें। काफी समय तक लोग बस के अंदर ही दुबके रहे।
कालागढ़ में कालागढ़ से सैडिल बांध जा रही कर्मचारी बस के सामने जंगल से निकलकर विशालकाय हाथी आ गया। हाथी को देखकर बस में बैठे सभी कर्मचारियों मैं अफरा.तफरी मच गई।
चालक ने बस किसी प्रकार से नियंत्रित कर रोक दिया।लगभग आधा घंटा तक बस सड़क पर ही खड़ी रही। कुछ समय के बाद हाथी के जंगल में चले जाने के बाद चालक बस को लेकर बांध पर पहुंचा।
सहायक अभियंता मनोज कुमार लखवार ने बताया कि कर्मचारियों धीर सिंह एवं संवित अग्रवाल ने घटना के बारे में उन्हें बताया। घटना को लेकर कर्मचारियों को सतर्कता बरतने को कहा गया है। घटना की सूचना वन विभाग को दी जा रही है।

