स्कूल से बंक कर आग से कर रहे थे स्टंट, पहुंच गए अस्पताल, वीडियो वायरल

school bunk

बिजनौर। नजीबाबाद के नांगलसोती में एक स्कूल के कुछ छात्र स्कूल बंक करके स्टंट करने पहुंच गए। वो बोतल में पेट्रोल लेकर उसमें आग लगाकर एक दूसरे पर फेंक रहे थे। इस बीच पेट्रोल एक छात्र के बैग पर गिर गया और वह जलने लगा। जिससे छात्रों में अफरातफरी मच गई। इससे पहले वह छात्र को बचा पाते वह भी झुलस गया। उसे अस्पताल ले जाया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

नांगलसोती के आरबीएस इंटर कॉलेज के कुछ छात्र कई दिनों से स्कूल से छुट्टी मार कर मटरगश्ती कर रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कॉलेज के छात्र एक जंगल में एक दूसरे पर पेट्रोल फेंक रहे हैं। इस दौरान बोतल से पेट्रोल फेंकते समय एक छात्र के कपड़ों में आग लग जाती है । किसी तरह छात्र आग बुझाने में सफल हो जाता है, लेकिन तब तक छात्र की कमर काफी हद तक झुलस जाती है । वीडियो में इस हादसे के बाद स्टंट कर रहे सभी छात्रों में भगदड़ मच जाती है। वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है।

प्रधानाचार्य राजीव चौहान ने बताया कि वीडियो में स्टंट कर रहा अभिपुरा निवासी छात्र बीते कई दिनों से स्कूल नहीं आ रहा है, जिस करण स्कूल से उसका नाम काट दिया गया है। प्रधानाचार्य ने बताया कि वीडियो में दिख रहे अन्य छात्रों की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के कई गावों के छात्र शिक्षा ग्रहण के लिए घर आते है, लेकिन कालेज नहीं पहुंचते। ऐसे विद्यार्थियों के परिजनों को सूचना दी गई है, लेकिन किसी छात्र के परिजनों ने विद्यालय आने की जहमत नहीं उठाई।

advertisement at ghamasaana