बागपत में नहर टूटने से मची तबाही, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

Canal break in Baghpat wreaks havoc

बागपत । रटौल – निरोजपुर मार्ग की पूर्वी यमुना नहर टूटने से किसानो की सैकड़ो बीघा गेहूं और सरसो की फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने इसकी जानकारी सिंचाई विभाग के अधिकारियो देकर नहर का पानी रुकवाया। लेकिन तब तक सैकड़ो बीघा फसल जलमग्न हो चुकी थी।

रटौल निवासी महताब पुत्र यासीन ने बताया कि रविवार सुबह करीब चार बजे रटौल निरोजपूर की पूर्वी यमुना नहर टूट गई। जिसमे रटौल निवासी मुशाहिद, हसमत, दोषु, सलीम, पप्पल, रजाहसन आदि किसानों के डेढ़ सो बीघे में लगी गेहूं, आलू व सरसो की फसल जलमग्न हो गई। जैसे ही किसानों को पानी टूटने की सूचना मिली तभी किसान अपने खेतों की ओर दौड़ पड़े और टूटे हुए रजवाहे को बंद करने में लग गए।

पानी ना रूकता देख किसानों ने इसकी जानकारी सिंचाई विभाग के अधिकारी को दी। जिसके बाद विभाग द्वारा पानी को बंद किया गया लेकिन तब तक किसानों की सैकड़ों बीघा फसल में पानी भर चुका था। किसानों ने सरकार से मुवावजे की मांग की है

advertisement at ghamasaana