नई दिल्ली। यौन उत्पीड़न में नाम आने के बाद हरियाणा के खेल मंत्री ने इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया। उन पर चंडीगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को जूनियर एथलेटिक्स कोच की शिकायत के आधार पर यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया है।
अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि मेरी छवि खराब करने कोशिश की जा रही है, मुझे उम्मीद है कि मुझ पर लगाए गए झूठे आरोपों की गहन जांच होगी। जांच रिपोर्ट आने तक मैं मुख्यमंत्री को खेल विभाग की जिम्मेदारी सौंपता हूं।
जूनियर एथलेटिक्स कोच ने विपक्षी पार्टी इंडियन नेशनल लोकदल आईएनएलडी के कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी और राज्य सरकार से सुरक्षा की मांग करते हुए कहा था कि मनोहर लाल खट्टर सरकार संदीप सिंह को तुरंत बर्खास्त करे और मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल का गठन करे।
जूनियर एथलेटिक्स कोच ने कहा कि संदीप सिंह ने पहले उसे एक जिम में देखा और फिर इंस्टाग्राम पर उससे संपर्क किया। बाद में मंत्री उससे मिलने के लिए जोर देने लगे, कोच ने कहा कि संदीप सिंह ने मुझे इंस्टाग्राम पर मैसेज किया और कहा कि मेरा राष्ट्रीय खेल प्रमाणपत्र लंबित है और इस संबंध में वह मिलना चाहते हैं। महिला ने कहा कि इस पर वह उनके आवास सह कैंप कार्यालय में अपने दस्तावेजों के साथ मिलने के लिए गई। आरोप है कि जब वह वहां गई तो मंत्री ने यौन दुराचार किया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। गौरतलब है कि संदीप सिंह एक पेशेवर फील्ड हॉकी खिलाड़ी रहे हैं। वह भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के कप्तान भी थे। संदीप सिंह कुरुक्षेत्र के पिहोवा से बीजेपी विधायक हैं।
2018 में संदीप सिंह पर आधारित एक बायोपिक भी रिलीज़ हुई थीण् जिसका शीर्षक श्सूरमाश् थाण् इसमें लोकप्रिय पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने उनकी भूमिका निभाई थीण् वह रियलिटी टीवी शो एमटीवी रोडीज में जज भी थेण्

