सहारनपुर में रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया चिकित्सा अधीक्षक

Medical Superintendent caught

सहारनपुर । बेहट के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नितिन कंदवाल को सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सीएचओ से रिश्वत मांगना महंगा पड़ गया। मेरठ से आई एंटी करप्शन की टीम ने उन्हें नौ हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। टीम उन्हें बेहट कोतवाली ले गई, जहां उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जा रही है।

सलेमपुर गदा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात सीएचओ संगीता देवी को कार्य के आधार पर छह महीने का पीडीआई नवंबर माह मिला था, जिसकी एवज में बेहट सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नितिन कंदवाल कमीशन की मांग कर रहे थे। परेशान होकर एक सप्ताह पूर्व संगीता देवी ने एंटी करप्शन टीम से शिकायत की।

शुक्रवार को मेरठ से सीओ दीपक कुमार त्यागी के नेतृत्व में एंटी करप्शन की टीम सीएचसी बेहट पहुंच गई। टीम ने पीड़ित को पाउडर लगे नोट देकर डॉ. नितिन कंदवाल के ऑफिस में भेज दिया। जहां एंटी करप्शन की टीम ने उन्हें रंगेहाथ रिश्वत लेते पकड़ लिया। उनके हाथ पानी में डलवाए गए। इससे पानी का रंग बदल गया। टीम उन्हें हिरासत में लेकर बेहट कोतवाली ले गई। यहां लिखा पढ़ी की जा रही है।

advertisement at ghamasaana