सहारनपुर। खनन माफिया हाजी इकबाल पर अब एक लाख रुपये का इनाम होगा। अभी तक उस पर 50 हजार का इनाम था। मिर्जापुर निवासी पूर्व एमएलसी और खनन माफिया हाजी इकबाल पर पुलिस ने इनाम बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। हाजी इकबाल और उसके पुत्रों और भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली पर सामूहिक दुष्कर्म सहित कई मामले दर्ज हैं।
वहीं, अकेले हाजी इकबाल पर भी 40 से अधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी पर गैंगस्टर में भी निरूद्घ है। हाजी इकबाल के पुत्रों और भाई पूर्व एमलएसी महमूद अली को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी हैए जबकि हाजी इकबाल फरार चल रहा है। बाजोरिया रोड स्थित न्यू भगत सिंह कॉलोनी में स्थित हाजी इकबाल की दो कोठियों में रखे सामान की पुलिस बीते एक सप्ताह में कुर्की कर चुकी है, जबकि इससे पूर्व यहीं स्थित तीन कोठियों पर पुलिस.प्रशासन की टीम जब्तीकरण की कार्रवाई कर चुकी है और बुलडोजर चलवाकर ध्वस्तीकरण कराया गया था।
इससे पूर्व मिर्जापुर और बेहट क्षेत्रों में हाजी इकबाल की बेनामी संपत्ति पर प्रशासन जब्त कर चुका है। हाजी इकबाल के अवैध खनन की जांच एनजीटी कर रही है। इसके अलावा कई मामलों की जांच ईडी और सीबीआई भी कर रही है। हाजी इकबाल लंबे समय से फरार चल रहा हैए जिस पर शासन के निर्देश पर डीआईजी ने 50 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था।
वहीं, सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने इकबाल पर ईनाम बढ़ाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी विपिन ताडा का कहना है कि हाजी इकबाल की गिरफ्तारी को पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। इकबाल पर ईनाम बढ़ाए जाने की तैयारी चल रही है।
……………

