Saharanpur news : रात में घर में लगी आग, अंदर सो रहा युवक जिंदा जल गया

saharanpur news

सहारनपुर। नागल के गांव लाखनौर में मंगलवार की रात आग लगने से कमरे में सोया एक युवक बुरी तरह झुलस गया, जिसे परिजन जिला अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय अंकित पुत्र सूरजभान रात के समय अपने मकान में सोया था। रात करीब दो बजे कमरे में आग लग गई। उसका पड़ोसी लोकेश लघुशंका के लिए जगा था। कमरे से धुआं उठता देख उसने शोर मचाया। जिस पर काफी लोग इकट्ठा हो गए।

दरवाजे की अंदर से कुंडी लगी होने कारण ग्रामीणो ने दरवाजा तोडकर उसे बेहोशी की हालत में बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। मामले की तहरीर मृतक के भाई रजनीश कुमार ने दी है। मृतक अविवाहित था। वह परिवार से अलग एक कमरे में रहता था। मृतक मजदूरी करता था।

advertisement at ghamasaana