बागपत में असामाजिक तत्वों ने पीर की मजार तोड़ी, इलाके में तनाव

bagpat news_ghamasaana

बागपत। सिसाना गांव के जंगल में स्थित भूरेलाल वाले पीर की मजार में शनिवार रात असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी। रविवार की सुबह मजार में तोड़फोड़ की जानकारी पर लोग वहां पहुंचें और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोबारा से मजार को ठीक कराया और आरोपीयो की तलाश में जुट गई।

सिसाना गांव के रहने वाले परविंदर चौहान ने बताया कि खंडवारी में भूरेलाल पीर है। जहां काफ़ी समय से बागपत, सिसाना समेत कई गांव के लोग पूजा करते हैं। त्योहारों पर लोगो की भीड़ लगी रहती है। उन्होंने बताया कि शनिवार रात कुछ असामाजिक तत्वों ने मजार में तोड़फोड़ कर दी।

जानकारी होने पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। उधर मजार में तोड़फोड़ की घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर पहुंच गई। लोगो ने कहा कि माहौल बिगाड़ने के लिए मज़ार तोड़ी गई थी, लोगो शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही आरोपीयो को पकड़ने की मांग की। उधर पुलिस ने तोड़ी गयी मजार को दोबारा बनवा दिया।

advertisement at ghamasaana