बिजनौर में चाइना निर्मित मांझे से बीबीए छात्र की कटी गर्दन

bijnore_ghamasaana news

बिजनौर । गणतंत्र दिवस पर चाइना निर्मित मांझे की चपेट में आने से बीबीए के छात्र की गर्दन कट गई। मांझे से लगभग आधा इंच गर्दन कटने से छात्र रक्त रंजित हो गया। प्रतिबंधित चाइना निर्मित मांझा बाजारों में चोरी छुपे बेचे जाने से अनेक लोग घायल हो रहे हैं। गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी पर जमकर चाइना निर्मित मांझे की बिक्री हुई।

मोहल्ला वाहिद नगर निवासी मनजीत सिंह का 20 वर्षीय पुत्र हरमन दीप सिंह गुरुद्वारे के निकट फ्लाईओवर पर बाइक से कहीं जा रहा था।अचानक चाइना निर्मित मांझे की चपेट में गर्दन आ गई।ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी देहरादून का बीबीए के छात्र हरमन दीप के गर्दन में लगभग आधा इंच गहरा जख्म होने से वह रक्त रंजित हो गया।तत्काल परिजनों ने उसे उपचार दिलाया। हरमन के पिता मनजीत सिंह ने अपने परिवार के साथ थाने पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

प्रशासन की उदासीनता से लगातार चाइना निर्मित मांझे से दुर्घटनाएं होने पर चिंता व्यक्त करते हुए हरमन के परिजनों ने चाइना निर्मित मांझे के चोरी-छिपे बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। उधर थाना प्रभारी राधेश्याम ने बताया कि चाइना निर्मित मांझे की बिक्री रोकने के लिए लगातार पतंग विक्रेताओं पर निगाह रखी जा रही है।छापे भी मारे जा रहे हैं।उन्होंने कहा चाइना निर्मित मांझा पकड़ा जाता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

advertisement at ghamasaana