Bijore news : शराब पीने से मना किया तो पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी

crime

बिजनौर। शराब पीने से मना करने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर उसका चालान कर दिया है।

राजा का ताजपुर में शनिवार को ओमपाल सैनी की पत्नी सविता (30) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के भाई शेर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर कहा था कि उसका बहनोई ओमपाल शराब पीकर आए दिन उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। उसने अपनी बहन की हत्या करने का शक जताया था। पुलिस ने शेर सिंह की तहरीर पर ओमपाल के विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

रविवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यू का कारण दम घुटना आया, जिसके बाद पुलिस ने घटना को हत्या में तरमीम कर मृतका के पति ओमपाल को रोडवेज बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष नीरज शर्मा ने बताया कि पूछताछ में ओमपाल ने पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है। उसने बताया कि वह शराब पीने का आदि था।

सविता उसके शराब पीने का विरोध करती थी। इसी बात को लेकर आए दिन उनका झगड़ा होता था। 10 फरबरी को ताजपुर में ही उसकी मौसेरी बहन की शादी थी। उसने वहां छककर शराब पी। शनिवार को इस बात को लेकर पत्नी से उसका झगड़ा हो गया। गुस्से में उसने सविता का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना को छुपाने के लिए उसने सबको आत्महत्या करने की बात कह दी। पुलिस ने ओमपाल का चालान कर दिया है।

advertisement at ghamasaana