बिजनौर। संदिग्ध हालात में एक युवक की पुलिस कस्टडी के बीच संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिसके आत्महत्या किए जाने की भी चर्चा है लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चांदपुर थाना क्षेत्र के सैंथवार निवासी राजीव अपने ससुराल में पिछले 7 सालों से रहता था।
बताया गया कि राजीव शराब पीने का आदी था आए दिन अपने ससुर और पत्नी के साथ मारपीट करता था। रविवार की शाम दौलतपुर सुक्खा निवासी उसके ससुर घासीराम ने पुलिस को सूचना देकर बताया कि पिछले 7 दिनों से उसका दामाद राजीव शराब पीकर इधर-उधर घूम रहा है जिसमें उनके साथ ही मारपीट की है। इसकी सूचना पर पुलिस राजीव को थाना धामपुर की मानपुर शिवपुरी चौकी ले आई। बताया तो जा रहा है कि उसने अपने ही कपड़े से खुद का गला घोट लिया। जिसे पुलिसकर्मी में हड़कंप मच गया।
उधर इस मामले में बिजनौर एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति पिछले कई दिनों से शराब पीकर ससुराल में झगड़ा कर रहा था। उसके ससुर ने तहरीर दी की वह मारपीट कर रहा था। इस बीच बैठ के दो सिपाही वह मौके पर मौजूद थे। वे मौके पर पहुंचे तो इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

