बस्ती। जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गिदही बुजुर्ग निवासी 30 वर्षीय महिला की नहाते समय बाथरूम में करंट लगने से मौत गई।
मिली जानकारी के अनुसार पूजा चौरसिया अपने ससुराल से मायके ग्राम महदेव थाना वाल्टरगंज गई हुई थी, वहीं कुछ दूर पर स्थित शनिवार को शिव मंदिर में जल चढ़ाने के लिए सुबह नहाने के लिए बाथरूम में गई। बाथरूम में पानी गर्म करने के लिए हीटर लगा हुआ था। उसी हीटर से करंट के झटके लगे और मौके पर ही महिला की मौत हो गई।
जिसको परिजनों ने आनन- फानन में इलाज के लिए जिला चिकित्सालय ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया मृत महिला के दो बच्चे हैं, जिनमें एक 7 वर्ष व दूसरा बच्चे की उम्र 3 वर्ष बताई जा रही है। वहीं मृतका के परिजनों व बच्चों का रो- रोकर बुरा हाल है।

