सहारनपुर। देवबंद के नगर के मोहल्ला बेरुन कोटला में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां रविवार को एक व्यक्ति ने पत्नी से विवाद के बाद छुरी से गला रेतकर खुदकुशी कर ली। व्यक्ति का शव मकान की छत पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मोहल्ला बेरुन कोटला स्थित नई कॉलोनी निवासी असलम पुत्र असगर 38द् राजमिस्त्री था। जो परिवार के साथ कॉलोनी में रहता था। रविवार को असलम ने घरेलू कलह के चलते छत पर जाकर छुरी से गर्दन काट ली। अधिक खून बहने की वजह से असलम की मौके पर ही मौत हो गई।
काफी देर बाद मृतक की पत्नी छत पर पहुंची तो असलम को खून से लथपथ देख उसकी चीख निकल गई। जिससे वहां लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलने पर सीओ रामकरण और इंस्पेक्टर एचएन सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
साथ ही परिवारजनों व मोहल्लावासियों से पूछताछ की। पुलिस ने मौके से छुरी भी ब्रामदनकी है। बताया जाता है सुबह किसी बात को लेकर असलम की पत्नी से कहासुनी हो गई थी। माना जा रहा उसने इसी के चलते यह कदम उठाया है। इंस्पेक्टर का कहना मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

