गुरुग्राम हरियाणा में दिखाया बिजनौर के बाइक रेसर रेहान ने जलवा

Bijnor bike racer Rehan
  • बाइक मैकेनिक से नामचीन बाइक रेसर बना रेहान खान

बिजनौर। मेहनत ,लगन और इच्छाशक्ति से इंसान मुश्किल से मुश्किल मंजिल पा सकता है। नजीबाबाद के रेहान खान ने बाइक मैकेनिक से देश के नामचीन बाइक रेसरों में अपना नाम शामिल कराया। गुरुग्राम हरियाणा में रेहान खान ने ऑल इंडिया बाइक रेस में दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त कर जनपद बिजनौर का नाम रोशन किया।

नजीबाबाद वासियों ने शायद ही उम्मीद की होगी कि नजीबाबाद में बाइक मैकेनिक के रूप में रोजी-रोटी तलाशने वाला रेहान एक दिन नामचीन बाइक रेसर बनेगा। मोहम्मद उस्मान के पुत्र रेहान खान ने गुरुग्राम हरियाणा में 19 फरवरी को आयोजितऑल इंडिया बाइक चैंपियनशिप में दो बाइक रेस कैटेगरी में क्रमशः दूसरा और तीसरा पुरस्कार प्राप्त कर नगर का नाम रोशन किया।

गुरुग्राम हरियाणा में मोटो एक्स फैक्टर बाइक रेस के एक्सपर्ट क्लास में रेहान खान ने शानदार प्रदर्शन से दूसरा स्थान प्राप्त किया।जयपुर के सईद और गुजरात के टीटू पठान को क्रमशः प्रथम और तृतीय पुरस्कार मिला। एनसीआर रेस क्लास कैटेगरी में रेहान खान ने ऑल इंडिया तीसरा स्थान प्राप्त किया।दिल्ली के साबु मलिक और उमर क्रमश: प्रथम और द्वितीय रहे।

बाइक राइडर्स और बाइक रेस की दुनिया में रेहान खान की अपनी खास पहचान है।वर्ष 1990 के दशक में पहली बार रेहान ने दिल्ली मोटो क्रॉस में हिस्सा लेकर पांचवा स्थान प्राप्त किया था।वर्ष 2007 में हिमाचल के सोलन में नेशनल चैंपियनशिप और मोहाली में टायर्स मोटो क्रॉस समेत 33 प्रतियोगिताओं में रेहान चैंपियनशिप खिताब हासिल कर चुका है।

advertisement at ghamasaana