Pryagraj news : उमेश पाल हत्याकांड का एक अपराधी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

police encounter

प्रयागराज। शुक्रवार को हुए उमेश पाल हत्याकांड में शामिल एक बदमाश अरबाज को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है।
सोमवार की दोपहर अरबाज के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। पुलिस के साथ अरबाज की धूमनगंज इलाके में नेहरू पार्क के पास मुठभेड़ हुई है।

बताया यह भी जा रहा है कि उमेश पाल पर हमला करने के बाद अरबाज का चेहरा सीसीटीवी फुटेज में आया था। पता चला था कि पूरामुफ्ती के सल्लाहपुर निवासी अरबाज नाम का शातिर अपराधी कार चला रहा था। उसने हमला भी किया था। हमलावरों की तलाश में पुलिस लगी थी।

हमलावर को क्राइम ब्रांच को पता चला कि वह नीवां क्षेत्र में छिपा है। नेहरू पार्क पर क्राइम ब्रांच की उससे मुठभेड़ हो गई। उसने पुलिस पर गोली चलाई जिससे एक सिपाही जख्मी हो गया। पुलिस ने भी उसे गोली मारी। उसके सीने और पैर में गोली लगी है। धूमनगंज पुलिस ने घायल अरबाज को इलाज के लिए स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल भेजा है। जहां उसकी मौत हो गई।

advertisement at ghamasaana