मुजफ्फरनगर में आन की खातिर बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

Elderly shot dead in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर। झूठी आन के लिए रसूलपुर गढ़ी गांव में ओमकार गुर्जर ;60द्ध की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे ने चार साल पहले पड़ोस की युवती के साथ प्रेम विवाह रचा लिया था। दोनों गांव से भी चले गए थे। इसी रंजिश में कहासुनी के बाद हत्या की वारदात अंजाम दी गई।

रसूलपुर गढ़ी गांव में बुजुर्ग ओमकार गुर्जर बुधवार रात घर के दरवाजे पर खड़ा हुआ था। इसी दौरान पड़ोसी युवक अपने साथियों के साथ पहुंचा। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद हमलावर युवकों ने तमंचे से गोली मारकर बुजुर्ग की हत्या कर दी। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

ग्रामीणों की मौके पर भीड़ लग गई। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तवए सीओ जानसठ शकील अहमद और मीरापुर थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मुआयना किया। एसपी देहात ने बताया कि हमलावरों को पकडऩे के लिए टीम लगाई गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

advertisement at ghamasaana