बागपत। डेरा प्रमुख राम रहीम का जेल जाने से पहले ध्यान लगाते व सफाई करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बृहस्पतिवार को उनकी 40 दिनों की पैरोल समाप्त हो गई थी। आज उनको दोबारा से जेल में जाना है।
डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम गत 21 जनवरी को 40 दिन सुनारिया जेल से पैरोल लेकर बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में तीसरी बार आया था। उसके साथ उसकी मुहबोली बेटी हनीप्रीत व परिवार के सदस्य भी आये थे। फ़िलहाल बृहस्पतिवार को उनकी पैरोल की समय अवधि समाप्त हो गई है,आज उनको दोबारा से सुनारिया जेल में जाना है।
जेल जाने से पहले उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें राम रहीम उठने के बाद पहले ध्यान लगाते नजर आ रहे हैं, उसके थोड़ी देर बाद कमरे के कोने में रखेसफाई उपकरण से सफाई करते नजर आ रहे हैं। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है। उध सुबह से ही आश्रम के आसपास बिनौली थाना पुलिस तैनात कर दी गई है।
डेरा प्रमुख ने पीएम मोदी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान प्रशंसा की
डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम के 40 दिनों के पैरोल का समय पूरा हो गया है। वह शुक्रवार को दोपहर बाद रोहतक की सुनारिया जेल जायेगा। उसने सुबह ऑनलाइन लाईव आकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जमकर प्रशंशा की।

रोहतक की सुनारिया जेल में हत्या व दुष्कर्म के मामले में उम्र कैद की सजा काट रहा दडेरा प्रमुख 21 जनवरी को बरनावा के डेरा सच्चा सौदा आश्रम में तीसरी बार 40 दिन का पैरोल लेकर आया था। उसके साथ उसकी मुहबोली बेटी हनीप्रीत व परिवार के सदस्य भी आये थे। डेरा प्रमुख ने आश्रम में रहकर प्रतिदिन अपने यूट्यूब एकांउट से ऑनलाईन गुरुकुल किया ओर जनसंख्या नियंत्रण करने संदेश दिया इस दौरान उसने कई सांग भी लांच किए ओर हनीप्रीत के साथ केक भी काटा।
डेरा प्रमुख के 40 दिन के पैरोल का समय पूरा हो गया है। वह शुक्रवार को दोपहर बाद वापस सुनारिया जेल जायेगा। जेल जाने से पहले उसने सुबह हनीप्रीत के साथ ऑनलाईन लाईव आकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान की जमकर प्रशंशा की। डेरा प्रमुख ने हनीप्रीत के अलावा ओर 21 बेटियों को गोद ले रखा है। उसका 21 बेटियों के साथ वीडियो भी वायरल हो रहा है।
वीडियो में वह बेटियों से चर्चा करते हुए कह रहा है, बेटियों को कोख में मत मारो, देश के पीएम नरेंद्र मोदी भी बेटियों को पढ़ाने लिखाने के लिए अभियान चला रहे है। पूरे देश के अच्छे लोग भी यही चाहते है की बेटियों को पढ़ाया लिखाया जाए। बेटियां फाइटर, पायलट भी बनी है। जब देश के राजा भी चाहते है तो प्रजा को भी अनुशरण करना चाहिए।

