प्रियंका गाँधी ने द्रोपदी वाली कविता पढ़ी तो हो गया विवाद, कवि ने जताया ऐतराज़

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अपने एक चुनावी संवाद से अचानक विवादों में आ गई हैं। उन्होंने चित्रकूट में मंदाकिनी नदी किनारे रामघाट पर महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने ‘उठो द्रोपदी शस्त्र संभालो’ काव्य की पंक्तियां पढ़ीं, लेकिन इस कविता को लिखने वाले कवि पुष्यमित्र उपाध्याय ने आपत्ति जता दी है।

पुष्यमित्र ने प्रियंका गांधी पर कविता चोरी करने का आरोप लगाया। पुष्यमित्र ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की उस पोस्ट को री-ट्वीट भी किया है, जिसमें उन्होंने प्रियंका गांधी का वीडियो शेयर किया था। पुष्पमित्र ने लिखा कि प्रियंकाजी ये कविता मैंने देश की स्त्रियों के लिए लिखी न कि आपकी घटिया राजनीति के लिए।

न तो मैं आपकी विचारधारा का समर्थन करता हूं और न आपको ये अनुमति देता हूं कि आप मेरी साहित्यिक संपत्ति का राजनीतिक उपयोग करें। कविता भी चोरी कर लेने वालों से देश क्या उम्मीद रखेगा? पुष्पयमित्र बोले- मैंने महिलाओं पर लिखी थी कविता पुष्पयमित्र ने कहा कि 2012 में निर्भया प्रकरण पर लिखी गई कविता का संदेश और आह्वान आपकी राजनीतिक कुंठाओं से अलग और व्यापक है।

advertisement at ghamasaana