सहारनपुर में रिश्ते हुए तार तार, पिता ने अपनी ही बेटी के साथ करा दिया दुष्कर्म

saharanpur crime

सहारनपुर । जिले में एक बार फिर खून के रिश्तों पर कलंक लग गया। खुद पिता ने अपने दोस्त से बेटी का दुष्कर्म करा दिया। इस वारदात में युवती की सौतेली मां ने भी आरोपियों का साथ दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मां अभी फरार है। पुलिस उसको तलाश कर रही है।

मामला थाना देहात कोतवाली क्षेत्र का है। यहां रहने वाली युवती ने 14 मार्च को पुलिस को तहरीर दी थी। युवती ने बताया कि मेरे पिता ने 13 मार्च की रात अपने दोस्त राशिद को घर बुलाया। इसके बाद मां और पिता ने मुझे कमरे में राशिद के साथ बंद कर दिया। राशिद ने रातभर में कई बार मेरे साथ दुष्कर्म किया।

युवती ने बताया कि विरोध पर पिता और उसके दोस्त राशिद और मां ने जान से मारने की धमकी दी। युवती ने बताया कि जब उसकी शादी नहीं हुई थी, तब भी उसके माता.पिता ने राशिद से कई बार दुष्कर्म कराया था।

तंग आकर उसने मामले की शिकायत पुलिस से की। देहात कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि युवती की तहरीर पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था। सभी आरोपी फरार हो गए थे। रविवार को युवती के पिता और उसके दोस्त राशिद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी मां की तलाश की जा रही है।

advertisement at ghamasaana