बागपत । बड़ौत कोतवाली पुलिस ने कई लोगों से ठगी करने वाले अंतर राज्य गिरोह के महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है पूछताछ में पुलिस ने उनकी निशानदेही पर दस लाख की नकदी सहित तकरीबन सात लाख की सफेद व पीली धातु के जेवरात व नकली जेवरात चार फर्जी आधार कार्ड भी बरामद किए है।
इंस्पेक्टर नोवेन्द्र सिंह सिरोही ने बताया कि नगर व देहात क्षेत्र में पिछलें कुछ दिनों से नकली सुनने को असली बताकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह सक्रिय थाए जिसकी लगातार शिकायत मिल रही थी। बढ़ती शिकायत को देखते हुए पुलिस की एक टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए लगा दी गई थी। फिलहाल पुलिस को कामयाबी मिली है।
पुलिस ने अंतर राज्य ठगी गिरोह की 2 महिला समेत 5 लोगों को ठगी करने के मामले में गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में रामवीर नायक पुत्र सिंगा नायक निवासी बिनौरी बालाजी दौसा राजस्थानए राधेश्याम पुत्र प्रभु निवासी रायसाना जनपद करौली राजस्थानए सुरेश नायक पुत्र सिंगर नायक निवासी बिनौरी बालाजी दौसा राजस्थान व दो महिलाएं शामिल है।
पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों ने ठगी के दौरान महिलाओं व बच्चों का इस्तेमाल करते हुए 30 मार्च को कनक ज्वैलर्स के मालिक अंकित जैन को विश्वास में लेकर नकली सोने के 26 लॉकेट देकर नौ लाख की नकदीए 2ण्100 किग्रा चांदी ले ली। इसके अलावा इन्होंने बड़ौत निवासी विजय की माता को बातों में फंसा कर दस हजार की नकदी छीन ली थी।
इससे पहले 13 फरवरी को बूढ़पुर निवासी एक व्यक्ति को नकली सोना देकर पांच लाख रूपयो की ठगी कर ली थी। इससे पहले 13 फरवरी को बूढ़पुर निवासी जयकुमार को नकली सोना देकर पांच लाख रूपये ठग ले लिए थे। इसके अलावा आरोपियों ने मुकुंदपुर निवासी रामकुमार से नगरपालिका बड़ौत के एटीएम से रूपये निकालने के बाद उसके बैग से 50 हजार रूपये निकाल लिए थे।
सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही मारपीट की वीडियो में चार नाबालिगो को चिन्हित कर लिया है। जिनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है आपको बता दें कि कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक युवक को बेरहमी से पीटते हुए एक वीडियो वायरल हुआ थाए जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई।

