Shamli news : पुलिसकर्मी के घर में मासूम को गन प्वाइंट पर लेकर लाखों की डकैती डाली

shamli crime news

शामली। बाबरी थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में सोमवार देर रात बदमाशों ने पुलिस महकमे के सिपाही के घर बदमाशों ने डकैती डाली। सिपाही की 6 माह की भांजी को गन प्वाइंट पर लेकर बदमाश लाखों की नकदी और जेवरात के साथ अन्य सामान लूटकर ले गए।

खानपुर निवासी अमर सिंह पुत्र सौराज सिंह यूपी पुलिस में सिपाही है। फिलहाल उसकी तैनाती बरेली में है। सोमवार घर में उसकी मां रामबीरी, बहन अंशु और उसकी 6 माह की बेटी आयरा घर में थे। अंशु अपनी ससुराल मुजफ्फरनगर के मोहम्मदपुर रायसिंह गांव से बृहस्पतिवार को ही आई थी।

देर रात बदमाश घर में घुस आए और आयरा को गन प्वाइंट पर ले लिया। रामबीरी और अंशु के साथ बदमाशों ने जमकर मारपीट की। इसके बाद बदमाशों ने लाखों की नकदी और जेवरात लूट लिए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ितों ने शोर मचाया तो ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पीड़ितों से जानकारी लेकर जांच में जुट गई।

advertisement at ghamasaana